कवर्धा से रविन्द्र शुक्ला की रिपोर्ट
कवर्धा:- बस्तर में हुए नक्सली हिंसा में भाजपा कार्यकर्ताओ के मौत पर आज चक्का जाम कर कांग्रेस के ऊपर लगाए जा रहे आरोप को खंडन करते हुए *शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष रानू मनोज दुबे ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि भाजपा ये न भूले कि भाजपा नेताओं के दामन पर झीरम नरसंहार के खून के छींटे लगे हुए हैं हत्या किसी की भी हो निंदनीय है, रानू मनोज दुबे ने कहा कि भाजपा अपने ही कार्यकर्ताओं की मौतों पर राजनीति सेंक रही है*
रानू मनोज दुबे ने कहा कि *भाजपा नेता गैर जिम्मेदाराना और नक्सल हिंसा पर ओछी राजनीति कर रहे हैं कांग्रेस ने भी नक्सल हिंसा में अपने नेताओं को खोया है लेकिन कांग्रेस इस पर कभी राजनीति नहीं की,*
*रानू मनोज दुबे ने कहा कि कांग्रेस कभी भाजपा की तरह जांच रोकने में विश्वास नहीं करती। भाजपा ने शुरू से झीरम नरसंहार की जांच बाधित की। भाजपा के 15 साल सत्ता में रहते रोजाना बड़ी तादाद में आम नागरिक व जवान मारे जाते थे। बस्तर में लगातार भाजपा का जनाधार गिर रहा हैं। रानू मनोज दुबे ने कहा कि भाजपा ने आदिवासियों का विश्वास खोया हैं। इससे बौखलाकर भाजपा बस्तर को प्रायोजित ढंग से अशांत करने के पडयंत्र में लगी है और प्रदेश सरकार को बदनाम करने में लगी है*